कौशाम्बी, जून 5 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर मजरा अंधावां निवासी रामबाबू लोधी ने बताया कि वह गांव के ही रूपेंद्र सिंह के यहां मजदूरी करता है। पीड़ित के मुताबिक पिछले दिनों आई आंधी में रूपेंद्र सिंह की बाग में लगा शीशम का एक पेड़ गिर गया था। चार जून को पड़ोसी नरोत्तम त्रिपाठी, उसके भाई आशुतोष त्रिपाठी व पुत्र सोनू त्रिपाठी इसकी लकड़ी को ट्रैक्टर पर लाद रहे थे। मना करने पर तीनों ने मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...