बदायूं, मार्च 3 -- सैदपुर। क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान तेजी से जारी है। लकड़ी माफिया हरे-भरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जानकारी के बाद भी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध कटान सांठगांठ से होता है। क्षेत्र में बिना परमिट के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई माफिया कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात और दिन के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के माध्यम से लकड़ी को सप्लाई किया जाता है। कई स्थानों पर खेतों और बागों से हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लकड़ी माफिया होली पर अवकाश के दिनों में और सक्रिय हो गये हैं। वन विभाग की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.