बरेली, फरवरी 23 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव अगरास में बगैर परमिट के अवैध रूप से आम के पांच पेड़ काटकर ठेकेदार ले गया। शिकायत पर वन विभाग कर्मी जांच कर रहे हैं। गांव अगरास में बाहर एक ग्रामीण के आम के पांच पेड़ ठेकेदार काट ले गए। आम की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लकड़ी माफिया ले गए। गोपनीय तरीके से किसी ने वन विभाग कर्मियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन वन कर्मियों ने आम के पेड़ का कटान रोकना जरूरी नहीं समझा। रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया वह छुट्टी पर है। जांच कराने पर मामला ठीक पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.