मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- रामराज थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर नीला के निकट एक किसान तथा चकरोड की मेड़ पर खड़ा एक शीशम का पेड़ अज्ञात लकड़ी माफियाओं ने काट लिया जिसे दिन निकलने पर लकड़ी माफिया मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस तथा वन विभाग मामले की जात में जुटा हुआ है। रामराज थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर नीला निवासी एक किसान की मेड़ पर शीशम का पेड़ खड़ा था। यह पेड़ चकरोड पर भी बताया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ सरकारी था। शुक्रवार/शनिवार की रात को इस पद को अज्ञात पकड़ी माफियाओं ने काट लिया। दिन निकलने तक भी लकड़ी माफिया इस पेड़ को उठा नहीं पाए तो दिन निकलने पर लकड़ी माफिया पेड़ को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। किसानों ने खेतों पर जाते समय जब नजारा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दी जिस पर पुलिस तथा वन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.