दुमका, जनवरी 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी माफियाओं द्वारा बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। वन विभाग की सुस्ती और प्रशासनिक उदासीनता के बीच लकड़ी माफिया बेखौफ होकर औने-पौने के भाव मे खरीद कर हरे भरे पेड़ों को पेट्रोल से संचालित ट्री कटिंग मशीन से महज चंद घंटों में काटकर चार पहिया वाहनों में लोड कर आरा मिला पहुंच रहे हैं। ताजा मामला अंचल क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत अंतर्गत सिमला गांव से सामने आया है, जहां लकड़ी माफियाओं ने दो विशाल सिमर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कटे हुए पेड़ों से चार मोटे और 25 पतले बोटे तैयार किए गए हैं, कुल मिलाकर 29 बोटे मौके पर पाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में मशीनों और औजारों की मदद से पेड़ों को काटा गया, ताकि किसी को भनक न लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.