सोनभद्र, जून 1 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में 70 वर्षीय वृद्धा पर गांव के ही एक युवक ने कुल्हाड़ी के बेंट से वार कर घायल कर दिया। सोमवार की सुबह सात बजे 70 वर्षीय बिटनी देवी पत्नी रामदास निवासी चपकी टोला कन्हैयाडाड़ अपने घर से दो किलोमीटर दूर हथियार गांव में सूखी लकड़ियां बीन रही थी। तभी मौके पर पहुंचे गांव के ही बबलू पुत्र रामलाल ने खेत में लकड़ी बीन रही वृद्धा पर कुल्हाड़ी के बेंट से हमला कर दिया। घटना में वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गयी। कुल्हाड़ी के वार से वृद्धा का पैर टूट गया। शोर गुल सुन घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव करते मामले की सूचना तत्काल वृद्धा के परिजनों को दिया। यह भी पढ़ें- बांका : आम तोड़ने के विवाद में व्यक्ति की पिटाई, जख्मी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पीआरवी 1...