बांदा, अप्रैल 11 -- करतल। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से उत्तर वन मंडल की विश्रामगंज रेंज की है। 35 वर्षीय रामकली कोंदर रोज की तरह महुआ बीनकर अपने साथियों के साथ घर लौट रही थीं। जंगल के झाड़ियों वाले रास्ते में अचानक घात लगाए बैठे एक बाघ ने उन पर झपट्टा मार दिया। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया और पास पड़ी लकड़ियों से बाघ पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस विरोध से बाघ घबरा गया. कुछ ही पलों में उसने महिला को छोड़ दिया और जंगल की गहराई में भाग निकला, जिससे महिला की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...