लकड़ी निकालने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत
महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या निवासी एक किशोर की शुक्रवार को नारायणी नहर में डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार अनूप भारती (13) पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी ग्राम बढ़या अपने कुछ दोस्तों के साथ नारायणी नहर में लकड़ी निकालने गया था। लकड़ी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान नहर में स्नान कर रहे कुछ युवकों ने शोर मचाया और डूब रहे किशोर को बाहर निकाला।इसकी सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में निचलौल सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता घर का खर्च चलाने के लिये राजगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.