लकड़ी नहीं लाने पर स्कूल से नाम काटने का शिक्षक पर लगा आरोप
सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मध्यान भोजन बनाने के लिए लकड़ी लेकर आना, लकड़ी नहीं लाए तो स्कूल से नाम काट दिया जाएगा। जिले के कुरडेग प्रखंड स्थित रामवि दरीडीह स्कूल के प्राचार्य कथित रुप से यह धमकी स्कूल के छात्रों को दे रहे है। बुधवार को स्कूल में पढ़ने वाले कुछ अभिभावक डीएसई दीपक राम को आवेदन देकर स्कूल के प्राचार्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता पर छात्रों को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। अभिभावको ने बताया कि प्राचार्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता के द्वारा छात्र एवं उनके अभिभावक पर लकड़ी लाने का दबाव बनाया जाता है एवं धमकी दी जाती है कि लकड़ी नहीं लाने पर छात्र का नाम स्कूल से काट दिया जाएगा। अभिभावकों ने पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसई दीपक राम ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है। आरोप की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.