सीवान, मई 11 -- (लकड़ी नबीगंज से अमित कुमार सिंह)। स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई। मृतक किशुनपुरा गांव के गणेश साह का पुत्र सुग्रीम साह उम्र 45 वर्ष है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को मदारपुर बाजार से वापस घर आ रहा था। तभी किशुनपुरा गंडक नहर सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल सीवान लेकर गए। परंतु जख्मी की गंभीर स्थिति रहने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में जख्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा। यह भी पढ़ें- सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहरा...