लकड़ी नबीगंज में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण की कवायद तेज
सीवान, जून 20 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। प्रखंड में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की योजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए प्रखंड के परौली एवं जगतपुर पंचायत के मूसेपुर में जमीन उपलब्ध रहने की बात बताई जा रही है। गुरुवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में अधिकारियों ने परौली एवं मूसेपुर में चिन्हित जमीनों का भौतिक सत्यापन किया। कॉलेज स्थापना को लेकर डीएम ने काफी गहराई से छानबीन किया। डीएम ने स्थल चयन को लेकर अपने मातहत अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीओ, डीएसएलआर व स्थानीय सीओ मौजूद थे। इधर डिग्री कॉलेज स्थापना की सूचना पर प्रखंड के लोगों में काफी खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.