कौशाम्बी, मार्च 29 -- कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर वार्ड में रहने वाले एक युवक की पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 20 केशव नगर के रहने वाले रवि सोनकर उर्फ बंटा (40) पुत्र शिव प्रसाद सोनकर सब्जी, फल आदि बेचकर अपना परिवार चलाता है। इन दिनों गैस मिलने की समस्या को परेशान होकर वह रविवार की दोपहर खाना बनाने के लिए मोहल्ले में ही बंद पड़ी पुरानी एलआईसी की बिल्डिंग में लगे पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। इस दौरान जिस दीवार पर चढ़कर वह लकड़ी तोड़ रहा था, वह कच्ची दीवार थी जो अचानक से भरभराने लगी। लकड़ी तोड़ने के दौरान वह पेड़ से नीचे गिरा तो उसके ऊपर दीवार भी भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लग ने एंबु...