लकड़ी तोड़ने का विरोध करने पर युवक से मारपीट
इटावा औरैया, जून 13 -- बकेवर। ग्राम नौंधना में घर के बाहर रखी आम की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम नौंधना निवासी रवि कुमार पुत्र शिव अवतार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास रखी उसकी आम की लकड़ी को पड़ोसी ज्ञान सिंह और उनके पुत्र मयंक व जयंत तोड़ रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लकड़ी से मारपीट कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं और बायां हाथ टूट गया। यह भी पढ़ें- आम का ठेला लगाने को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.