रामपुर, जनवरी 7 -- लकड़ी तस्करों ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए रातों-रात दर्जनभर से अधिक हरे-भरे आम के पेड़ों की मोटी टहनियां काट डालीं। तस्कर कटी हुई लकड़ी को भी मौके से उठा ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ प्रणव जैन ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना क्षेत्र के गांव मानपुर-उत्तरी की है, जहां नैया नदी के समीप स्थित एक आम के बाग को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि तस्करों ने रात के अंधेरे में आरा मशीनों की मदद से पेड़ों की मोटी टहनियां काट लीं और लकड़ी को तुरंत वहां से हटा दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने बाग का हाल देखा तो वे दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि आम के हरे-भरे पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण तस्कर पेड़ों की टहनियां काट-काटकर पूरे बाग को साफ करने की साजिश रच रहे हैं। वन विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.