लकड़ी तस्करी मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, जुलाई 9 -- अफजलगढ। वन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगीना रेंज के वन दरोगा सतवीर सिंह द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 4 जुलाई को रात करीब 8 बजे हमराह साजिद के साथ वह गश्त कर रहे थे। इस दौरान रसूलपुर सम्पर्क मार्ग पर सामने से आ रही काला तिरपाल बंधी लकड़ी भरी पिकअप आ रही थी। वाहन को रोकने के बाद लकडी की जाँच की गई। वाहन में खैर, साल तथा सागोन भरी हुई थी। दर्ज रिपोर्ट में पूछताछ के दौरान गांव रसूलपुर आबाद निवासी ड्राइवर इरफान पुत्र अफसर द्वारा पिकअप में लदी खैर, साल और सागौन की लकडी जंगल की बताए का जिक्र किया गया है। इसके अलावा वाहन को रोड से एक साईड में खडा करने के लिए कहने पर ड्राइवर द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.