श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शुक्रवार को लकड़ी चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पांच दिसम्बर 2025 को सोहेलवा जंगल से लकड़ी चोरी कर आरोपियों की ओर से साइकिल से ले जाई जा रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी लकड़ी व साइकिल छोड़कर भाग गए थे। सिरसिया थाने में भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान चिल्हरिया निवासी इंसाफ पुत्र बाबादीन का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.