लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर तीन व्यापारियों से मारपीट
गोरखपुर, जुलाई 4 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में लकड़ी चोरी का आरोप लगाकर तीन लकड़ी कारोबारियों से मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, बंधक बनाकर उठक-बैठक कराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौटने के दौरान दो लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आम के दाम को लेकर विवाद, युवक की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.