लकड़ी के विवाद में दंपति पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा
जौनपुर, मई 11 -- थानागद्दी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद थानागद्दी क्षेत्र के सोहनी गांव में लकड़ी उठाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घायल पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोहनी गांव निवासी सरिता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की शाम उनके पति प्रदीप यादव को गांव के ही परशुराम, पवन यादव और दामोदर यादव ने लकड़ी के विवाद में रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने प्रदीप का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पति को बचाने पहुंचीं सरिता यादव के साथ भी आरोपियों ने लात-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.