हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सिपेट कॉलेज के पास रोड किनारे खड़े 12 चक्का कुन्नी लदा ट्रक से 103 कार्टून से 8863 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को जप्त किया और थाने लेकर आई। वहां पर ट्रक मालिक एवं अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब से भरा ट्रक सिपेट कॉलेज के पास खड़ा है, जो महुआ थाना क्षेत्र में जाने वाला है। सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एसआई अनिल कुमार पांडे एवं अन्य पुलिस बल सिपेट कॉलेज एवं एचडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.