लकड़ी के बुरादा लदे कंटेनर से 01.65 करोड़ की शराब बरामद
चंदौली, अप्रैल 28 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिंघीताली नेशनल हाईवे पुल के समीप एक ट्रक में लकड़ी के बुरादा में छुपा कर पंजाब प्रांत में निर्मित एक करोड़ 65 लाख रुपए की शराब को बरामद किया। साथ ही मौके से एक तस्कर को भी टीम ने दबोचा। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।अलीनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शरद गुप्ता, स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलास टीम प्रभारी आशीष मिश्रा मुखबिर की सूचना पर सिंघीताली पुल के समीप वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसीबीच टीम ने चंदौली की ओर जा रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। तभी ट्रक चालक पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने लगा। जिसे टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.