न्यूयॉर्क, नवम्बर 19 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की सेना पर देश के प्राकृतिक संसाधनों का निजी फायदे के लिए दोहन करने का आरोप लगाया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की सैन्य सत्ता देश की खनिज संपदा पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए राजनीतिक अस्थिरता और क्षेत्रीय तनाव को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान भारत ने सेना प्रमुख असीम मुनीर के उस लकड़ी के बक्से का भी जिक्र किया, जिसमें वह विदेशी नेताओं को खनिज पत्थर दिखाते नजर आए थे। किसी भी देश के खनिज यानी मिनरल्स उसके लिए असल में एक प्राकृतिक खजाना हैं, क्योंकि ये उद्योगों, आधुनिक तकनीक और रोजमर्रा की जरूरतों की रीढ़ हैं। लेकिन पाकिस्तानी सेना इनका इस्तेमाल अपने खुद के लिए कर रही है। भारत ने UN में आरोप लगाया कि पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान देश के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल आम ...