हाजीपुर, मार्च 14 -- लालगंज । संवाद सूत्र गैस की किल्लत से शादी विवाह करने वाले परिवारों, होटल चलाने वाले सहित आम उपभोक्ताओं की परेशानी काफी बढ़ गई है। व्यवसायिक गैस सिलेंडर का मिलना बिल्कुल बंद हो गया है। गैस की कमी के के कारण लकड़ी के दाम 50 से 100 रुपए क्विंटल बढ़े हैं। जिससे शादी विवाह और पार्टी फंक्शन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी या किसी अन्य समारोह में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग परेशान हैं पर गैस नहीं मिल रहा है। वे किसी से उधार गैस सिलेंडर लेकर, लकड़ी, कोयला का उपयोग कर काम चला रहे है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक में मिट्टी के चूल्हे बन रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने मिट्टी के चूल्हे बनाने का ऑर्डर दे दिया है। जिससे कि गैस न मिलने पर लकड़ी के चूल्हा पर भोजन बन सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...