जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर पंचायत खेतासराय में बोर्ड की बैठक नगर पंचायत दफ्तर में न करा कर लकड़ी के टाल पर करने को लेकर सभासदों के दो गुटों में सोमवार की शाम को मारपीट हो गई। यहां एक पक्ष ने उपस्थिति रजिस्टर और कार्यवाही रजिस्टर छीन लिया। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर हुए थे। छीना झपटी और विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। मंगलवार शाम को पांच सभासदों ने डीएम से मिलकर मामले की शिकायत की और चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सभासद शैलेश कुमार, अमित कुमार, विवेक कुमार, सतीश कुमार और सलीम अहमद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को दो बजे से प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक की सूचना सभासदों को नहीं दी गई थी। बाद में चेयरमैन के कार्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.