मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कमर्शियल एलपीजी नहीं मिलने की स्थिति में आखिरकार छोटे-छोटे होटल, चाय नाश्ते के दुकानदार सहित ढाबों के संचालकों को लकड़ी का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। मुंगेर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ईंधन संकट गहराता जा रहा है। केवाईसी की अनिवार्यता के कारण घरेलू गैस की बुकिंग प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर उठाव की समय सीमा बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन पर पूर्णतः रोक ने होटल व्यवसायियों, ढाबा, खोमचे, चाय पकोड़े आदि बेचने वालों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पहले गैस की कमी के कारण इन दुकानदारों ने कोयले का सहारा लिया था, लेकिन अब कोयले की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने उनकी कमर तोड़ दी है। ऐसे हालात में अधिकांश छोटे कारोबारी अब लकड़ी क...