पिथौरागढ़, मई 27 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के खाकर क्षेत्र में लकड़ी की बल्ली काटते समय एक राजमिस्त्री की अंगुली कट गई। घटना के बाद युवक के साथ काम कर रहा साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार चल रहा है। बरेली बहेड़ी निवासी वीरपाल (25) पुत्र महेन्द्र पाल ने बताया कि वे खाकर क्षेत्र में एक भवन निर्माण का कार्य रहे है। बताया सुबह करीब साढे ग्यारह बजे वे एक बल्ली के टुकड़े कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कटर मशीन फिसलकर सीधे उनके बांए हाथ के एक अंगुली में आ गई। जिससे उसके बाएं हाथ के अंगुली का सिरा कटकर सीधे जमीन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- लकड़ी की बल्ली काटते समय राजमिस्त्री की अंगुली कटी घटना के बाद उसका साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. ईश्वर, नर्सिंग अधिकारी मनोज ...