लकड़ी की गुंडी में छिपाई गई थी 297 लीटर अंग्रेजी शराब, एप्रोच पथ से पिकअप चालक गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए शुक्रवार को एप्रोच पथ स्थित आईटीसी दूध फैक्ट्री के समीप से एक पिकअप वाहन से 297.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने शराब की खेप को बेहद चालाकी से लकड़ी की गुंडी के अंदर छिपा रखा था। वाहन जांच के दौरान पकड़े गए चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान बांका जिले के खेसर थाना अंतर्गत मैदान गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उसने यह शराब झारखंड से लोड की थी और इसे खगड़िया के महेशखूंट स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास दूसरे तस्कर को डिलीवर करना था। मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह विशेष चेकिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.