हापुड़, अगस्त 21 -- नेशनल हाईवे-09 पर गांव सरूरपुर के पास वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक कैंटर पकड़ लिया। कैंटर में करीब 120 क्विंटल शीशम, नीम सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ी लदी थी। इसको लेकर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने टीम के सदस्य पर हमला कर दिया। आरोपियों को पकड़कर टीम कोतवाली लेकर पहुंच गई जहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। बता दें कि वन विभाग की टीम को गंगा पार से एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से कुछ लकड़ी लाने की सूचना मिली। सूचना पर गाड़ी को गांव सरुरपुर के निकट रोक लिया गया। कैंटर को रोककर जांच की गई। चालक लकड़ी से संबंधित कोई आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। इस दौरान चालक ने वन विभाग के एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया जबकि अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। कैंटर को कब्जे में लेकर ब्रजघाट स्थित वन विभाग कार्य...