सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। लकड़ी कारोबारी से कारोबार शुरू करने का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मंडी क्षेत्र की कमेला कालोनी निवासी उवैस जमाल अंसारी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसका वुड कार्विंग का कारोबार है। उनकी फर्म भी जीएसटी में पंजीकृत है। वह अन्य राज्यों में भी लकड़ी का सामान बेचने का काम करते हैं। जून 2025 में उनके फोन पर कॉल आई, जिस पर महिला ने कहा कि उनकी कंपनी अलग-अलग प्रकार का कारोबार करती है। उनकी कंपनी को विदेशों में वुडकार्विंग के आर्टिकल विदेश में सप्लाई करना चाहती है, जिसके लिए महिला ने उवैस को उनकी कंपनी से जुड़ने का झांसा दिया। इस पर उवैस ने अपनी सहमति जता दी। महिला ने उनको एग्रीमेंट के दस्तावेज भी भेजे। आरोपी महिला दम्माम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.