लकड़ी कारोबारी ने ट्रक मालिक व ड्राइवर पर लकड़ी बेचने का लगाया आरोप
शामली, मई 30 -- कांधला। एक लकड़ी कारोबारी ने क्षेत्र के गांव नाला निवासी ट्रक मालिक और चालक पर सोनभद्र से यमुनानगर ले जाने वाली लकड़ी से भरे ट्रक को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। जनपद मुजफ्फर नगर थाना सिखेड़ा निवासी खालिद लकड़ी का कारोबार करते हैं, पीड़ित ने बताया कि लगभग चार दिन पहले उन्होंने थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी ट्रक मालिक और चालक के ट्रक में लकड़ी भरी थी। यह लकड़ी सोनभद्र से यमुनानगर ले जानी थी, लेकिन आरोप है कि ट्रक मालिक और चालक ने लकड़ी से भरा ट्रक यमुनानगर नहीं पहुंचाया। कारोबारी ने काफी तलाश की, लेकिन ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.