रायबरेली, मई 9 -- फुरसतगंज,संवाददाता। अमेठी जिले के फुसरतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक पेड़ की डाल काटते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के पूरे पहलवान मजरे तेंदुआ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामफल बीते शुक्रवार की शाम तेंदुआ गांव में बबूल का पेड़ काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी बीच अचानक पेड पर चढ़े युवक का संतुलन बिगड़ जाने से मनोज नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जा रहे थे। इसी बीच घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.