सुल्तानपुर, दिसम्बर 20 -- कादीपुर, संवाददाता। लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों को चोटें आई हैं पुलिस ने दोनों की क्रास एफआईआर दर्ज की है। बिजेथुआ राजापुर की रोशनी पुत्री इंद्रपाल मौर्य का आरोप है कि शुक्रवार को दिन में 2 बजे लकड़ी काटने को लेकर विवाद में राजदेई पत्नी राम नयन ने उन्हें घर में घुसकर मारा पीटा। उधर, राजदेई ने रोशनी पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.