लकड़ी काटने के दौरान कुल्हाड़ी से युवक का कटा पैर
मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के छोटी मंझगाय गांव में लकड़ी काटने के दौरान कुल्हाड़ी छीटकने से एक युवक जख्मी हो गया। कुल्हाड़ी से युवक का पैर कट गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटी मंझगाय गांव निवासी विनोद मांझी का पुत्र राहुल कुमार जलावन के लिए लकड़ी काट रहा था। लकड़ी काटने के दौरान कुल्हाड़ी हाथ से छीटक गया और कुल्हाड़ी उसके दाहिने पैर में जा लगा। इस घटना में उसका पैर बुरी तरह कट गया। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मधुकर नंदी ने बताया कि कुल्हाड़ी लगने से युवक के पैर में गहरा जख्म हो गया है। जख्मी युवक का प्राथमिक इलाज एवं आवश्यक दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.