लकड़ी कटवाने के बदले मांगी 18 हजार की घूस, एंटी करप्शन के बिछाए जाल में फंस गया वन दरोगा
रायबरेली, जून 11 -- Raibreilly News: यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। रायबरेली में एंटी करप्शन की टीम ने एक घूसखोर वन दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा है। वन दरोगा ने प्रतिबंधित लकड़ी कटवाने के बदले में 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर एंटी करप्शन ने वन दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें वह फंस गया। बछरावा थानाक्षेत्र स्थित लालगंज रोड पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने एक वन दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने प्रतिबंधित लकड़ी कटवाने के एवज में घूस मांगी थी। गुरुवार को पीड़ित की शिकायत पर लखनऊ से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने रेंजर कार्यालय में 18 हजार रुपये घूस लेते हुए दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने बछरावां थाने में आरोपी वन दरोगा के खिलाफ तहरीर दी और पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.