देहरादून, अप्रैल 24 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की और लघु उद्योग भारती के सहयोग से सहारनपुर परिसर में "लकड़ी और प्लास्टिक उत्पादों में डिजाइन हस्तक्षेप" विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्पाद विविधीकरण, सतत सामग्री और नवाचार पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को तकनीक व डिजाइन से सशक्त बनाने पर जोर दिया। दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के तहत उत्पादों के वाणिज्यीकरण और बाजार विस्तार की दिशा में रोडमैप भी तैयार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.