हरिद्वार, मई 11 -- सिडकुल स्थित लकजर कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन विसंगतियों और श्रम कानूनों के उल्लंघन के विरोध में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में श्रम विभाग, पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही है। उनका कहना था कि न्यूनतम वेतनमान नहीं दिया जा रहा और ओवरटाइम का भुगतान भी नियमानुसार दोगुना नहीं किया जाता। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बोनस श्रम कानून के अनुसार नहीं दिया जा रहा तथा पांच से दस वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को अब तक स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की...