लइयो अस्पताल तक सड़क निर्माण के लिए बनी आम सहमति
रामगढ़, जून 11 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो उतरी पंचायत स्थित करोड़ों की लागत से बअस्पताल बना है। लेकिन अस्पताल तक रोड नहीं होने के कारण इसकी स्थित जर्जर होते जा रही है। ऐसे में लइयो के ग्रामीणों ने गुरुवार को पंचायत सचिवालय में बैठक कर आम सहमति से रोड निर्माण के लिए भूमि देने की बात कही। ग्रामीणों ने डीएम एफटी मद से बनने वाली सड़क निर्माण में हर तरह से सहयोग करने की बात कही। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता किस्टो सिंह और संचालन विजय कुमार सिंह और दाशो प्रसाद महतो ने किया। बैठक में मुखिया मदन महतो, झम्मन महतो, लीलाधर महतो, लालो महतो, रोहनलाल महतो, त्रिलोकी महतो, कंचन महतो, ईश्वर महतो, रेवा महतो, सरयू ठाकुर, बैजनाथ महतो, वजहात हुसैन, कादिर अंसारी, सफीक अंसारी, नूरेशा खातून, जगमोहन महतो, बद्री सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.