सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलामोहन, भदैंया में राजेश निषाद व संतराम निषाद के संयुक्त नेतृत्व में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। निषाद सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि बाबू रज्जन प्रसाद और एड. आनंद निषाद ने भी सम्बोधित किया। यहां पर शिक्षक श्यामलाल निषाद, सितारा देवी व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...