सुल्तानपुर, मई 27 -- लंभुआ, संवाददाता लंभुआ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद बार एसोसिएशन का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं बार एसोसिएशन की वरिष्ठ कमेटी को भी भंग कर दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लिया गया है और इस निर्णय के बाद चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। नए सत्र की चुनाव प्रक्रिया अब लगभग छह माह बाद शुरू होगी। नई वरिष्ठ कमेटी के गठन के लिए एजेंडा भी जारी कर दिया गया।बार एसोसिएशन लंभुआ के अध्यक्ष रामसागर पाठक तथा सचिव राज बहादुर श्रीमाली ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने चुनाव सत्र नियमित करने का आदेश दिया था। उसी क्रम में साधारण सभा की बैठक बुलाई गई थी। उपस्थित सदस्यों के दो तिहाई से ...