गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह को एक रिंग रोड की जरूरत है। लम्बे समय से लोगों को इसका इंतजार है। हालांकि शहर को रिंग रोड दिलाने के लिए कई बार स्थानीय रूप से प्रयास किए गए हैं। स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थानों में भी यह चर्चा समय समय पर होती रहती है। गिरिडीह विधायक और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी शहर की आधुनिकीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल में अलग अलग जगहों पर इसके लिए सर्वे भी हुआ है। उम्मीद है कि इस बार शहर को एक रिंग रोड मिल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...