लंबे समय से फरार स्कूटी चोरी का वारंटी गिरफ्तार
देहरादून, मई 13 -- कीर्तिनगर। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कीर्तिनगर पुल के पास से दीपक पुत्र हरिप्रसाद निवासी फतेहपुर टांडा जीवनवाला देहरादून को सुरागरसी-पतारसी और मुखबीर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एएसआई पंकज घनशाला, हेड कांस्टेबल मनमोहन और कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.