पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र से संबंधित आपराधिक वाद में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि छोटकी बैरिया निवासी अजय भुइयां को अवैध शराब से संबंधित मामला में गिरफ्तार किया गया है। सुदना निवासी वृंदा ओझा और राकेश ओझा को धोखाधड़ी के मामला में गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लंबे समय से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.