नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 23 वर्षीय नौशाद उर्फ टोला के रूप में हुई। वह नोएडा के मोरना इलाके का रहने वाला है। नौशाद लूट, चोरी और अवैध तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। वह पहले भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है और कई बार जेल जा चुका है। थाना सेक्टर-39 पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। असके बाद टीम ने सेक्टर-44 कट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों के बारे में जानकारी जु...