नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद फरार आरोपी के खिलाफ सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार तोमर ने केस दर्ज कराया। आरोपी भैयालाल के खिलाफ वर्ष 2024 में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। आरोपी लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय से उसके खिलाफ पांच अप्रैल 2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बावजूद आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ नया केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...