लखनऊ, फरवरी 22 -- जीआरपी थाना, चारबाग ने लंबे समय से फरार चल रहे मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी है। चारबाग थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ नान बेलेबल वारंट जारी है। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के एकता नगर में रह रहा था। शनिवार को जीआरपी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.