गिरडीह, नवम्बर 13 -- गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के दलिया में माइंस को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में भी लीज लेनेवाले लोगों द्वारा माइंस शुरू करने का प्रयास किया गया है और इसका विरोध हुआ है। इसको लेकर पूर्व में भी मारपीट और विवाद हुआ है तथा मामला थाना तक पहुंचा है। हालांकि दलिया में माइंस को लेकर चल रहे इस विवाद को पुलिस द्वारा कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। यही वजह है कि माइंस को लेकर चल रहा विवाद इस बार खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। फायरिंग और मारपीट में एक की मौत हो गयी। वहीं छह लोग अभी इलाजरत हैं। घटना में चचघरा निवासी सुरेश की मौत हो हुई है जबकि दलिया के अरविंद के पैर में गोली लगी है। काफी देर तक दोनों पक्ष के लोगों के बीच यहां विवाद चला। इस खूनी संघर्ष की वारदात के बाद जमुआ पुलिस पर लोग अंगुली उठाने लगे हैं। जमुआ पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.