कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइम मीटिंग खत्म होने के अगले ही दिन पुलिस कमिश्नर ने सात थानेदारों को बदल दिया है। दो नए चेहरों को थाने की कमान मिली है। एक थाने में लंबे समय से तैनात थानेदारों को दूसरी जगह भेजा गया है। गुजैनी में डेढ़ साल से ज्यादा तैनात रहे विनय तिवारी को दोबारा गुजैनी भेजा गया है। सचेंडी और हरबंश मोहाल को हटाकर अच्छी तैनाती दी गई है। लंबे समय से कलक्टरगंज में तैनात ललित कुमार को हरबंशमोहाल थाना भेजा गया है। इसी तरह से हरबंश मोहाल में काफी समय से तैनात विक्रम सिंह को प्रभारी निरीक्षक सचेंडी बनाया गया है। सचेंडी में तैनात और कई बार विवादों में रहे दिनेश सिंह विष्ट को प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर बनाया गया है। नवाबगंज से हटाए जा चुके और पुलिस आयुक्त के वाचक दीनानाथ मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज बनाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.