लंबे समय से जेल में बंद कैदियों की जमानत पर सुनवाई 15 को
रांची, जुलाई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। लंबे समय से जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को समय पर जमानत दिलाने संबंधी नियमों में सुधार की मांग को लेकर प्रार्थी स्टेन स्वामी द्वारा दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आंशिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित की। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि कई गरीब और असहाय विचाराधीन कैदी आर्थिक एवं अन्य कारणों से समय पर जमानत याचिका दाखिल नहीं कर पाते। कई मामलों में चार्जशीट दाखिल होने में देरी होती है, जबकि कुछ कैदी जमानत मिलने के बाद भी बेल बांड भरने में सक्षम नहीं होते। वहीं, यदि किसी तकनीकी कारण से जमानत याचिका खारिज हो जाती है, तो वे दोबारा याचिका दायर करने की स्थिति में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.