शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने विभागीय अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल, कई कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कुछ पुलिसकर्मी तीन से छह महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे, जबकि एक पुलिसकर्मी दो वर्ष से अधिक समय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहा था। विभाग की ओर से कई बार संपर्क कर ड्यूटी ज्वाइन करने और अनुपस्थिति का कारण बताने के लिए कहा गया, लेकिन संबंधित पुलिसकर्मियों ने कोई संतोषजनक जवाब या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। एसपी कार्यालय की टीम ने भी उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, इसके बावजूद कोई भी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने सभी 17 पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.