प्रयागराज, मई 23 -- परिषदीय विद्यालयों से लंबे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहीं नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने गैरहाजिर चल रही इन शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया है। सेवा से बर्खास्त होने वाली शिक्षिकाएं एक से लेकर छह साल से बिना कारण बताए और छुट्टी स्वीकृत कराए गैरहाजिर चल रही थीं। बीएसए अनिल कुमार ने सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा, जया भार्गव, किरन त्रिपाठी, हेना परवीन, रीता देवी, ज्योति यादव, आकांक्षा रस्तोगी, अंकिता साहू और असमत जहां की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। प्राथमिक विद्यालय बंधवापार करछना में तैनात वंदना वर्मा एक जनवरी 2024 से गैरहाजिर थीं। कंपोजिट विद्यालय जुगनीडीह बहरिया में कार्यरत जया भार्गव 15 फरवरी 2024, प्राथमिक विद्यालय मि...