जौनपुर, फरवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मियों में मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव, राम आशीष यादव, मनोज कुमार तथा आरक्षी रवि वालियान, जितेंद्र कुमार यादव, नवीन सिंह, विशाल यादव और अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह शामिल हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार सभी कर्मी बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिससे थानों की कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामले की समीक्षा के बाद एसएसपी ने तत्काल निलंबन आदेश जारी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.